पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, बर्थडे मनाने ढाबा जा रहे ठेकेदार समेत 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल, दोनों घायलों का इलाज जारी, वाहन के उड़े परखच्चे
A speeding car crashed into a small bridge; three friends—including a contractor—died while on their way to a *dhaba* to celebrate a birthday, and two others were injured. The injured are undergoing treatment, and the vehicle was completely wrecked.
राजनांदगांव : दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ठेकेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. पांच दोस्त भिलाई से राजनांदगांव की तरफ ढाबे में खाना खाने जा रहे थे. इसी दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा बस्ती के पास उनकी कार पुलिया से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक सिंह दुर्ग में इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के लिए काम करता था. 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था. रात करीब 1:30 बजे सभी दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने कार से भिलाई से राजनांदगांव की तरफ ढाबे जा रहे थे. पांचों एक कार में सवार थे. बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दोस्त की कार चला रहा था.
पहले एक ढाबे पर खाना नहीं मिलने के बाद सभी आगे बढ़े. बाद में दूसरे ढाबे पर रुकने के दौरान अभिषेक की कार आगे निकल गई. इसके बाद कार को वापस मोड़कर लौटते समय टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई.
मृतकों में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर उम्र 30 साल और तोषण तिवारी उम्र 29 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास उम्र 27 साल ने रविवार को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में घायल सूरज पांडे और चिंटू का अस्पताल में इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि यहां सड़क का मार्ग संकरा हो गया है, जिससे कार चलाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया. अभिषेक की 2 छोटी बेटियां हैं. मनी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



