आवारा खूंखार सांड का आतंक, महिला समेत 15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

Terror of a ferocious stray bull: 15 people, including a woman, attacked; an elderly man holding a child was chased down and severely injured, sparking panic.

आवारा खूंखार सांड का आतंक, महिला समेत 15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

रायपुर : राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सांड ने सड़क पर जा रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया. घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं. वहीं, सांड के हमले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है. इसमें सांड घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला करता और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता नजर आ रहा है. यह मामला डीडी नगर इलाके का है.
सांड के हमले में घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जबकि पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना को बालाजी अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया.
गौ सेवकों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सांड को कुत्ते ने काट लिया था. उनका कहना है कि इसी वजह से उसे रेबीज होने की आशंका है. इसके चलते वह आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने लगा.
वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चिंता जताई है और भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb