चोरी का नया पैंतरा, गहने-जेवर चमकाने का दिया झांसा, एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार, महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस

New trick of theft trick given to shine ornaments two women abscond with jewelery worth one lakh police busy searching for women

चोरी का नया पैंतरा, गहने-जेवर चमकाने का दिया झांसा, एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार, महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर गहने- जेवर उड़ाने वाला गैंग एक्टिव हो गया है. जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिलाओं की तलाश में पुलिस जुट गई है.
लवन थाना क्षेत्र में एक बार फिर से जेवर सफाई के नाम पर जेवर उड़ाने वाला गैंग एक्टिव हो गया है. गुरुवार सुबह ग्राम कोलिहा में जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई. वारदात मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. सीसीटीवी वीडियो में दो महिलाएं पुराने बर्तन चमकाने का झांसा देकर घर में आई और बातों में उलझाकर गहने ले उड़ी.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिलाओं की तलाश में पुलिस जुट गई है. महिलाएं सोना और चांदी से बने आभूषण को चमकाने के नाम पर जेवर लेकर फरार हो जाती हैं. इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं. पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद भोले-भाले लोग ऐसे शातिरों की चिकनी चुपड़ी बातों में फंसते हैं. लवन क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों से इस तरह के मामले सामने आए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb