प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत कई पदों पर भर्ती, ऑपरेटर समेत कई पोस्ट के लिए महासमुंद में कल लगेगा प्लेसमेंट कैम्प
Recruitment for many posts under Pradhan Mantri Awas Yojana Rural placement camp will be held in Mahasamund tomorrow for many posts including operator
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत कई पदों पर भर्ती
कोण्डागांव : जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर के सहायक अभियंता, लेखापाल, विकासखण्ड समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा नियुक्ति के लिए उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र बंद लिफाफा में सिर्फ स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के जरिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव (छग) के पते पर 10 अक्टूबर 2024, समय शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है.
व्यक्तिगत रुप से सीधे आवेदन या ई-मेल अथवा इलेक्ट्रानिक और दुसरे जरिए से स्वीकार नहीं किया जायेगा. निर्धारित तारीख और समय के बाद मिलने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा.
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले के वेब साईट https://kondagaon.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं. इसके लिए पूर्व में भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे. जिसमें समय-सीमा में प्राप्त आवेदन को मान्य किया जायेगा और उनके लिए अलग से आवेदन करने की जरुरत नहीं होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
ऑपरेटर समेत कई पोस्ट के लिए महासमुंद में कल लगेगा प्लेसमेंट कैम्प
महासमुन्द : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 9 अक्टूबर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैम्प हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में सुबह 11 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
प्लेसमेंट कैम्प के जरिए निजी क्षेत्र के नियोजक रुद्र इंटरप्राइजेज रायपुर द्वारा इलेक्ट्रीशियन/फिटर के 100 पद, ऐप ऑपरेटर के 50 पदों पर 10वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10000 से 18000 रुपए के मासिक वेतन पर रायपुर, भिलाई और दुर्ग के लिए की जाएगी. उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तारीख पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ शामिल हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



