पति के साथ पेट दर्द का इलाज कराने गई महिला का क्लीनिक में किया प्राइवेट पार्ट टच, 8 घंटे के भीतर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप गिरफ्तार

A woman’s private parts were touched at a clinic where she had gone with her husband for treatment for a stomach ache; the accused—a quack doctor named Pradeep—was arrested within 8 hours.

पति के साथ पेट दर्द का इलाज कराने गई महिला का क्लीनिक में किया प्राइवेट पार्ट टच, 8 घंटे के भीतर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलाज के नाम पर महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर पति के साथ क्लीनिक पहुंची। महिला के साथ जांच के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप एक झोलाछाप डॉक्टर पर लगा है. आरोप है कि डॉक्टर ने पहले महिला के पति को पर्दे की आड़ में बैठने के लिए कहा और फिर पेट की जांच करने के बहाने महिला के साथ गलत हरकत की. पीड़िता की शिकायत पर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
पति के साथ इलाज कराने पहुंची थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी प्रदीप देवांगन उम्र 45 साल अपने घर में ही क्लीनिक संचालित करता था. घटना 27 अक्टूबर 2026 की है. महिला सुबह से सिरदर्द से परेशान थी. उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी. इसके बाद शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए रायपुरा स्थित क्लीनिक लेकर पहुंचा.
पर्दे की आड़ में पति को बैठाया
पीड़िता के आरोप के मुताबिक क्लीनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा. इसके बाद डॉक्टर ने सिरदर्द की वजह गैस बताते हुए महिला को पेट की जांच के लिए टेबल पर लेटने को कहा. आरोप है कि पेट की जांच करने के बहाने डॉक्टर ने गलत नीयत से महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ.
शिकायत के 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की कथित हरकत से परेशान महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी. इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत की. पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 407/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
बाराद्वार पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को आरोपी में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb