रायपुर में आधी रात सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की बलेनो को स्कोडा ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, 3 घायल, कार छोड़कर आरोपी फरार
Midnight road accident in Raipur: A Skoda collided with a Baleno carrying a family returning from a wedding; an elderly person died, three others were injured, and the accused fled the scene, leaving the car behind.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर तेज रफ्तार स्कोडा कार और बलेनो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार चला रहे नरेंद्र सिंह भसीन उम्र 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक का है.
आधी रात अग्रसेन धाम चौक पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के के मुताबिक देर रात बलेनो कार में सवार परिवार नया रायपुर में आयोजित भतीजी के विवाह समारोह से लौट रहा था. स्कोडा कार तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान अग्रसेन धाम चौक के पास स्कोडा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुए हादसे से कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं. हादसे में बलेनो चला रहे नरेंद्र सिंह भसीन की जान चली गई. हादसे में घायल महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
हादसे की खबर से शोक का माहौल बन गया. स्कोडा कार में चार युवक सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में उन्हें भी चोटें आईं. लेकिन हादसे के बाद चारों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. हादसे की खबर मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने हादसे में शामिल स्कोडा कार को जब्त कर लिया है. फिलहाल कार सवार युवकों की तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है.
हादसे को लेकर ड्रंक एंड ड्राइव की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, स्कोडा कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की आधिकारिक चिकित्सकीय या पुलिस जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. ऐसे में हादसे की असल वजह, वाहन की रफ्तार और चालक के हालात का स्पष्ट पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.
पुलिस के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती है कि हादसे के समय स्कोडा कार कौन चला रहा था और हादसा किन हालात में हुआ. साथ ही, कार सवार युवकों की पहचान और उनसे पूछताछ के बाद हादसे से संबंधित अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं. इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान खींचा है. शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ हुई इस हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई और घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



