राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत. घर के आंगन में मिली लाश, कमरे में मिले खून के छींटे, मचा हडकंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Suspicious death of a mason. Body found in the courtyard of a house, blood spatters discovered inside a room; the incident has caused a stir. Family members suspect murder; police have launched an investigation.

राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत. घर के आंगन में मिली लाश, कमरे में मिले खून के छींटे, मचा हडकंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक राजमिस्त्री की लाश खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी. यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
घर के आंगन में मिली लाश
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंगत चौधरी पिता घूर साय उम्र 40 साल रजपुरी कला गांव के टिकरापारा का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था. अंगत घर में अकेले रहता था. मंगलवार सुबह 8 बजे उसकी लाश खून से लथपथ हालत में उसके ही घर के आंगन में मिली। इतना ही नहीं पूरे कमरे में खून के छिटे और सामान बिखरे मिले। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलने के बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की असल स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb