अब रायपुर से राजकोट, सूरत, पटना समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान, नवंबर में हो सकती है शुरुआत, बजट में होगी टिकट की कीमत

Now direct flights from Raipur to many cities including Rajkot Surat Patna may start in November ticket price will be in budget

अब रायपुर से राजकोट, सूरत, पटना समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान, नवंबर में हो सकती है शुरुआत, बजट में होगी टिकट की कीमत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देश के अलग-अलग हिस्सों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है. स्वामी विवेदानंद एयरपोर्ट से जल्द ही जयपुर, राजकोट, सूरत, पटना और विशाखापट्टनम के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरु होगी. विमानन कंपनियां इसके लिए तैयारी कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने से जयपुर के लिए नियमित फ्लाइट सेवाएं शुरु हो जाएगी. वहीं रायपुर से हैदराबाद तक चलने वाली फ्लाइट का भी विस्तार हो सकता है. बताया जा रहा है कि प्रमुख शहरों से रायपुर आने वाले लोगों की तादाद की जानकारी जुटाई जा रही है. इसके लिए ट्रेवल एजेंटों का सहारा लिया जा रहा है. अभी कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने की वजह से मुसाफिरों को दिल्ली या फिर दूसरे स्थान से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना पड़ रहा है.
टिकट की कीमत भी बजट में
विमानन कंपनी के अधिकारी इसकी कवायद में जुटे हुए हैं. इसके लिए ट्रैवल्स संचालकों के जरिए यात्रियों की तादाद और उक्त शहरों के बीच होने वाली टिकट बुकिंग की जानकारी जुटाई जा रही है. बताया जाता है कि सीधी फ्लाइट नहीं होेने की वजह से हवाई यात्री दिल्ली और भोपाल होकर जयपुर, मुंबई एवं अमहदाबाद से सूरत और राजकोट के साथ ही भुवनेश्वर और हैदराबाद होकर पटना और विशाखापट्टनम जा रहे हैं.
इन डेस्टीनेशन तक पहुंचने के लिए रायपुर के ट्रैवल्स संचालकों से टिकटों की बुकिंग भी करवा रहे हैं. बता दें कि टिकट भी यात्रियों के बजट वाला होने वाला है. ताकि अपनी सुविधा मुताबिक आगे का सफर कर सकें.  बता दें कि पिछले पखवाडे़ में हैदराबाद के लिए तीसरी, अहमदाबाद के लिए डेली और 27 से पुणे और चेन्नई के लिए रोजाना फ्लाइट शुरु की गई है.
इन शहरों के लिए हो सकती है शुरुआत
जल्द ही रायपुर से पटना, विशाखापट्टनम, जयपुर, राजकोट और सूरत के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरु करने की प्लान बनाई जा रही है. इन स्थानों पर जाने के लिए अभी यात्री ट्रेवल एजेंट से संपर्क करते हैं. ऐसे में ट्रेवल एजेंट से डेटा लेकर जुटाया जा रहा है. फ्लाइट सुविधा शुरु होने से राज्य में कारोबार का विस्तार होगा.
एयरोब्रिज का होगा निर्माण
छ्त्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट पर चौथे एयरोब्रिज का निर्माण होगा. इसके लिए विमानान अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है. इसमें बताया गया है कि लाइटों की तादाद और रनवे की तादाद को बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. ताकि एयरपोर्ट पर बड़े हवाई जहाज भी आसानी से उतर सकें.
क्यों शुरु हो रही हैं नई उड़ानें
छत्तीसगढ़ में बढ़ती कारोबारी गतिविधियों को देखते हुए उड़ान सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में उड़ान सेवाओं के विस्तार को लेकर लंब समय से कॉरपरेट की मांग रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb