पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाई चूहे मारने की दवा, पत्नी की मौत के मामले में पति संजीव गिरफ्तार, खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Following a domestic dispute, a woman consumed rat poison; her husband, Sanjeev, has been arrested in connection with her death and charged with abetment to suicide.

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाई चूहे मारने की दवा, पत्नी की मौत के मामले में पति संजीव गिरफ्तार, खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

दुर्ग-भिलाई : जामुल में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है. महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया था. नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पांच दिन तक इलाज के बाद 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी. करीब एक महीने बाद जांच में पति की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया. आरोपी को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
विवाद के बाद महिला ने खाई थी चूहे मारने की दवा
मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को जामुल की एसीसी कॉलोनी निवासी अंजना शर्मा का अपने पति संजीव कुमार शर्मा से पारिवारिक विवाद हुआ था. विवाद के बाद अंजना ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा. लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. 25 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मर्ग जांच में पति की भूमिका संदिग्ध मिली
महिला की मौत के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की. इस दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत और तथ्य जुटाए. मर्ग जांच में पति संजीव कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जांच में पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ जुर्म दर्ज किया.
BNS की धारा 108 के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 823/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
संजीव कुमार शर्मा उम्र 55 साल
एमआईजी-78, जनता मार्केट के पास, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
वर्तमान में जामुल की एसीसी कॉलोनी निवासी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb