शराब के नशे में रावण के तैयार पुतले को लगाई आग, पुष्पेंद्र साहू गिरफ्तार, आरोपी- जलाना ही था मैं जला दिया तो क्या बुरा हुआ
Under the influence of alcohol the prepared effigy of Ravana was set on fire Pushpendra Sahu arrested accused I had to burn it so what is the harm in burning it
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा गांव में शराब के नशे में धुत्त युवक को जाने क्या सूझी उसने रावण के तैयार पुतले को ही जला दिया जिसका दहन होना था. आग लगने से पुतला तो फूँकाया ही साथ ही पुतला बनाने में जिस मशीन की मदद ली जा रही थी उस मशीन लिफ्टर क्रेन का भी एक हिस्सा जल गया. पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शराबी बोला- जलाना ही था मैं जला दिया तो क्या बुरा हुआ
रावण के सुसज्जित पुतले को जलाने के मसले में रिपोर्ट नगर पंचायत भखारा के निवासी रामगोपाल देवांगन की ओर से दर्ज कराई गई. भखारा के वार्ड नंबर 6 के निवासी पुष्पेंद्र साहू को जब पकड़ा गया तो उसने कहा पुतला तो जलना ही था. मैं जला दिया तो कौन सा गुनाह हो गया.
आरोपी गया जेल
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/24 के तहत एफ़आइआर दर्ज कर धारा 326(एफ) प्रभावी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



