बगैर पंजीयन के संचालित हो रहे दो क्लिनिक में छापा मारकर किया सील, छापेमारी से मचा हड़कंप तो क्लिनिक बंद कर भागे संचालक
Two clinics which were being operated without registration were raided and sealed the raid created a stir and the operators closed the clinic and ran away
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के देवभोग में नर्सिंग एक्ट के तहत बगैर पंजीयन के संचलित हो रहे दो क्लीनिक सील किया गया. प्रशासन ने।छापेमारी से हड़कंप मच्गाया. क्लिनिक बंद कर संचालक भागे. नर्सिंग एक्ट का उल्लंघन कर चलाए जा रहे क्लिनिक पर देवभोग में संयुक्त प्रशासनिक टीम ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही किया है.
एसडीएम तुलसी दास मरकाम के नेतृत्व में बीएमओ प्रकाश साहु, नायब तहसीलदार विजय सिंह की संयुक्त टीम दोपहर से देवभोग मुख्यालय में अभियान चला कार्यवाही किया है.
टीम सबसे पहले आर के साहू द्वारा संचालित साहू क्लिनिक में छापेमारी किया. यहां वैध दस्तावेज नहीं मिलने से इसे टीम ने सील कर दिया है. बवासीर और भगंदर के सुरक्षित इलाज का दावा करने वाले चांदसी दवाखाना में टीम पहूंची तो क्लिनिक और घरों में कई तरह के दवाओं का जखीरा पाया गया. कई दवाएं किचन में राखी मिली. टीम ने दवा जप्त कर घर को सील कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग दवाओं की वैधानिकता का भी परीक्षण कर रही है.
एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने कहा कि जितने जगह अवैधानिक तरीके से क्लिनिक संचालित है. सबकी लिस्ट मौजूद है. अवैध तरीके से प्रसव कराने वाले नामी बोगस क्लिनिक का नाम भी प्रशासन की लिस्ट में मौजूद है. कार्यवाही का अभियान लगातार जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



