छत्तीसगढ़ में पुलिस SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन, लिस्ट में राजिम से मोहम्मद हसनैन रजा का नाम शामिल

Final result of police SI recruitment released in Chhattisgarh 959 candidates selected name of Mohammad Hasnain Raza from Rajim included in the list

छत्तीसगढ़ में पुलिस SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन, लिस्ट में राजिम से मोहम्मद हसनैन रजा का नाम शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी. पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था. तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. जारी परिणाम के मुताबिक 959 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने चयन सूची अपनी वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर अपलोड कर दी है.
इसके तहत सुबेदार के 57, एसआई के 577, एसआई (विशेष शाखा) के 69, प्लाटून कमांडर के 247, एसआई (फिंगर प्रिंट) के 2, एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1, एसआई (कंप्यूटर) के 5, एसआई (रेडियो) के 1 पदों पर उम्मीवारों का चयन हुआ है. 975 पदों के विरुद्ध 959 पदों पर इसलिए उम्मीदवारों का चयन हुआ है. क्योंकि अनुसूचित जनजाति वर्ग में सुबेदार (महिला) का एक पद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर रिक्त रखा गया है. जबकि शेष पद पर्याप्त संख्या में योग्य उम्मीदवार न मिलने की वजह से खाली हैं.

नवापारा राजिम के समाजसेवी मोहम्मद अशफाक रिजवी बेटे मोहम्मद हसनैन रजा का भी चयन हुआ है.
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का रिजल्ट 
सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती रिजल्ट के लिए सबसे पहले वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाएं.
वेबसाइट पर Notice Board सेक्शन में जाएं.
नोटिस बोर्ड में Press Release – Final Result of Subedar/Sub Inspector Cadre / Platoon Commander Recruitment -2021. लिंक मिलेगा.
इस पर क्लिक करने पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट है.
इसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

यहां देखें परिणाम  – final-result-24-10-24-upload

 PDF 

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4dAU8DYccDDrQlb