रायपुर में जलता पटाखा फेंकने से रोकना पड़ा भारी, मना करने पर मारा चाकू, युवक घायल, कैलाश पहुंचा जेल, सूर्या की तलाश जारी

Had to stop someone from throwing burning firecracker in Raipur stabbed when refused youth injured Kailash reached jail search for Surya continues

रायपुर में जलता पटाखा फेंकने से रोकना पड़ा भारी, मना करने पर मारा चाकू, युवक घायल, कैलाश पहुंचा जेल, सूर्या की तलाश जारी

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने फटाखा फोड़ने की बात को लेकर धारदार चाकू से वार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. घटना में शामिल आरोपी सूर्या की तलाश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद पिता दुकालू निषाद उम्र 21 साल है। आरोपी घासीदास चौक के पास नेवरा वार्ड 15 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवम्बर को रात करीब 12:10 बजे गोवर्धन पूजा और दीपावली पर्व में तरुण संतवानी घटनास्थल मनोज डेलीनिड्स के पास तिल्दा में खड़ा था. उसी समय आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद अपने साथी के साथ बुलेट में आकर बुलेट को खड़ी कर फटाखा जलाकर खड़े तरुण संतवानी की तरफ फेक रहा था. मना करने पर झगड़ा करने लगा. प्रार्थी सागर संतवानी और भाई हरीश संतवानी भी आकर समझाने कोशिश की. 
जिस पर आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद एवं उसके साथी सूर्या ने आक्रोशित होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी कैलाश ने तरुण संतवानी पर अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू से बांये जांघ के पीछे मारकर चोट पहुंचाया. आरोपी से मोटर साइकिल बुलेट नंबर CG04 HU 9240 और धारदार चाकू जब्त कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है. अन्य आरोपी सूर्या घटना दिनांक से अभी भी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है.ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb