टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुसरा घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस खंगाल रही CCTV

Railway employee dies in road accident near toll plaza; unidentified vehicle hits motorcycle, another person injured and hospitalized; police are scanning CCTV footage.

टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुसरा घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस खंगाल रही CCTV

दुर्ग/भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र में कोसनाला के पास गुरुवार को सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी रविशंकर भारती उम्र 56 साल की मौत हो गई. वह बाइक से जा रहे थे.. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है. जिसका इलाज चल रहा है. यह हादसा सुपेला थाना क्षेत्र का है.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया. गंभीर चोट लगने की वजह से रविशंकर भारती की मौत हो गई. उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल लाया गया है.
पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस आसपास लगे कैमरों की तस्वीरें भी देख रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वक्त हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन किस तरफ गया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के दुकानदारों और सड़क से गुजरने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?