दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर जंगल में जा घुसी तेज रफ्तार कार, सामने बैठे एक युवक और युवती की मौके पर मौत, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

a speeding car collided with a tree and entered the forest a young man and a woman sitting in front died on the spot two injured police engaged in investigation

दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर जंगल में जा घुसी तेज रफ्तार कार, सामने बैठे एक युवक और युवती की मौके पर मौत, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले से अभी अभी हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार देर शाम भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. और जंगल में जा घुसी. हादसा इतना भयंकर था कि सामने बैठे एक युवक और युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक युवक और युवती भी गंभीर रुप से घायल हुए है. यह मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवकों में से एक युवक का नाम सुरेंद्र है. वहीं एक युवती का नाम दीपिका कौर है. चारों कार में सवार होकर आ रहे थे. तभी भट्ठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-1 एसबीआई बैंक के सामने सेंट्रल एवेन्यू पर तेज रफ़्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और जंगल की तरफ जाकर रुक गई. टक्कर इतनी जबरदस्त की इस हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गवा दी.
इस हादसे की खबर मिलने पर पहुंची भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया.और घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-9 बीएसपी मुख्य अस्पताल ले जाया गया. 
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. इसके बाद डिवाइडर पर टकरा गई. हादसे के बाद सेंट्रल एवेंन्यू पर जाम लग गया. काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. भट्ठी पुलिस जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI