मासूम के साथ हैवानियत, रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौसी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच

Brutality with an innocent a three year old girl was raped in Raipur the aunt son committed the crime police is investigating the case

मासूम के साथ हैवानियत, रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौसी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लेकिन परिजनों ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखाई है.. पुलिस अब मामले की जांच करेगी. इसकी जानकारी एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दी है. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 साल की मासूम नाबालिग बच्ची के साथ उसके सगे मौसी के 22 साल के युवक ने दुष्कर्म किया है. थाने में आने के बाद प्रार्थी के परिवार वाले आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए.
पुलिस अब आरोपी को पेश करेगी. इस मामले में एक अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि उन्होंने उस समय MLC नहीं किया गया. बच्ची के MLC की जानकारी पुलिस को नहीं दी. MLC के दौरान डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI