स्कूल से घर लौट रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक, दोनों परिवार में का शोक का माहौल

Students returning home from school on a scooter were hit by an unknown highway one died on the spot the condition of the other critical an atmosphere of mourning in both the families

स्कूल से घर लौट रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक, दोनों परिवार में का शोक का माहौल

बालोद : बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हाइवा ने अरमरीकला स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई. वहीं उसके साथ पीछे बैठा 8वीं का छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल छात्र को घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सनौद में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल अलमरीकला पढ़ने वाले दो छात्र सनौद गांव का रहने वाला उज्ज्वल कुमार साहू (कक्षा 10वीं) उम्र 16 साल और बोहारा गांव रहने वाला खेमेन्द्र कतलाम (कक्षा 8वीं) दोनों रोज की तरह स्कूल गए हुए थे और स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल से स्कूटी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे.
तभी इस दौरान ग्राम पड़कीभाट के पास (काली मंदिर के पास) अज्ञात हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में उज्ज्वल कुमार साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. छात्र खोमेंद्र कतलाम गंभीर रुप से घायल बताए जा रहा है.
बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चलते यहां हादसा हुआ है. वही धमतरी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए छात्र का शव लाया गया. वही ग्रामीणों ने सनौद थाना पर आरोप लगाया कि शहर के अंदर लगातार बड़ी वाहन तेज रफ्तार से चल रही है. और पुलिस इस पर रोक नहीं लगा रही है. जिसकी वजह से शहर में सड़क हादसा हो रहा है.
बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
घायल छात्र खोमेंद्र कतलाम जो कक्षा छठवीं में पढ़ाई करता है जिसका धमतरी जिले के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.
बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों छात्रों के घरों में शोक का माहौल है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI