निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरुआत, हितग्राहियों को ऑनलाइन  1 हजार रुपए ट्रांसफर, मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Nikshay Niramay program started online transfer of Rs 1000 to beneficiaries mobile medical unit and publicity vehicle flagged off

निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरुआत, हितग्राहियों को ऑनलाइन  1 हजार रुपए ट्रांसफर, मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

सीएम साय ने की निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरुआत, हितग्राहियों को ऑनलाइन  1 हजार रुपए ट्रांसफर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रुपए की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरुआत की.
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई. निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा. योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और इलाज शामिल है.
विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होगा. 13 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला साल पूरा हो रहा है. बीते 12 महीनों में हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, स्वास्थ्य और शिक्षा, ये दो ऐसे विषय हैं जो सीधे-सीधे राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े हुए हैं. जब हर नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे राष्ट्र के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे पाएंगे.
साय ने अपने हाथों से हितग्राहियों को पोषण आहार, हियरिंग एड, वाकर और वाकिंग स्टिक प्रदान किया. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को सम्मानित भी किया. इस मौके पर आरंग विधायक खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव  प्रियंका शुक्ला एवं एमडी एनएचएम विजय दयाराम के भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन और निर्माण के लिए दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर : भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया.
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रुपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रुपए और नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरुकता और टीबी जांच के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद थे.
मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी के लिए स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी. जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा. मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्सरे, CY-टीबी जांच व  16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की फौरन एक्सरे द्वारा जांच और इलाज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI