वाट्सऐप पर लगाई मुख्यमंत्री साय के ओएसडी की फोटो, कॉल कर रायपुर के होटल कारोबारी ठगे डेढ़ लाख रुपये, आरोपी की तलाश जारी
Chief Minister Sais OSDs photo posted on WhatsApp hoteliers of Raipur duped of Rs 15 lakh by calling search for the accused continues
रायपुर : छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग इतने बेखौफ हो गए हैं कि वाट्सऐप पर नेताओं और उच्चाधिकारी की डीपी का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं. साइबर ठगी का ऐसा ही एक मामला रायपुर से सामने आया.
यहां के एक होटल कारोबारी से अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सऐप पर ओएसडी की फोटो लगाकर एक लाख 54 हजार रुपये ठग लिए. ठग ने ओडिशा में भर्ती मरीज के बिल का भुगतान करने के लिए कहा. कारोबारी ने घबराहट में फौरन उसके बताए बैंक खाते में पैसे जमा कर दिए. सिविल लाइन थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपित का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
साइबर ठग ने खुद को सीएम का ओएसडी बताया
मिली जानकारी के मुताबिक सर्किट हाउस के काॅफी हाउस में होटल कारोबारी तरनजीत सिंह को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया. उसने खुद को ओएसडी बताया. उसने कहा कि ओडिशा के कालाहांडी में एक मरीज भर्ती है. उनका इलाज सरकार की तरफ से कराया जा रहा है. उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है.
उसको एक लाख 54 हजार रुपये भुगतान कर दो. यह सुनकर कारोबारी ने भी फौरन उसके बताए यूपीआई में उतना पैसा भेज दिया. बाद में इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि उस नंबर वाले कोई अधिकारी नहीं है और न ही किसी का इलाज कालाहांडी में किया जा रहा है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है.
वाट्सऐप पर लगाई ओएसडी की फोटो
ठग ने ओएसडी के नाम के उपयोग के साथ वाट्सऐप प्रोफाइल भी लगा कर रखी थी. जिसकी वजह से कारोबारी को शक नहीं हुआ. आसानी से वह ठग के जाल में फंस गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



