रायपुर में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी से की सांठगांठ, नाबालिग रेप पीड़िता पर बयान बदलने का बनाया दबाव, महिला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

In Raipur, a woman head constable was suspended for colluding with a rape and POCSO Act accused and pressuring a minor rape victim to change her statement.

रायपुर में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी से की सांठगांठ, नाबालिग रेप पीड़िता पर बयान बदलने का बनाया दबाव, महिला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

रायपुर : राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाले एक मामले में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में आरोपित के साथ मिलीभगत करने और पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाने के आरोप में महिला प्रधान आरक्षक चन्द्रकला साहू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
विभागीय जांच में यह पाया गया कि जांच अधिकारी के रुप में तैनात चन्द्रकला साहू का आचरण कर्तव्य के प्रति संदिग्ध था. उन पर स्वेच्छाचारिता और आरोपित से अनुचित संबंध रखने के गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान बरती गई लापरवाही और सबूतों के साथ संभावित छेड़छाड़ की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है.
पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी अपनी शिकायत में बताया था कि महिला प्रधान आरक्षक उसे लगातार धमका रही थी और आरोपित के पक्ष में बयान बदलने का दबाव बना रही थी. इसी दबाव के चलते पीड़िता ने एक बार अपनी गवाही बदल भी दी थी. हालांकि जब इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने फौरन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया.
शिकायत की गंभीरता और विभागीय जांच के प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने कार्रवाई सुनिश्चित की. जांच रिपोर्ट में प्रधान आरक्षक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB