DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, आदेश जारी, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा, पद के दुरुपयोग का आरोप
DSP Kalpana Verma suspended, order issued, accused of misusing her position after accepting expensive gifts from a hotelier and passing on intelligence.
रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी. वहीं अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है. मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
पिछले कुछ महीनो से सुर्खियों में रही डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ शिकायत की प्राथमिक जांच में उन पर वित्तीय लेनदेन, व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान आर्थिक लाभ प्राप्त करना और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने जैसी शिकायतें सही पाई गई, जिसको देखते हुए गृह विभाग ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम – 3 के अंतर्गत सेवा से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव ने जारी किया है। बता दे के डीएसपी कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन ने करोड़ों रुपए के लेनदेन के साक्ष्य अपनी शिकायत के दौरान प्रस्तुत किए थे. उनका आरोप था कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने पद का रसख दिखाते हुए उनसे करोड़ों रुपए वसूले थे. शिकायत के बाद जांच में कई सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट खंगाले गए.
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



