घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से बड़े भाई पर हमला कर उतारा मौत घाट, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Domestic dispute turns bloody, elder brother attacked with a shovel and killed, sensation spread in the area, police arrested accused Manoj and sent him to jail
दुर्ग/भिलाई : माया नगर एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मामूली पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार लोहे के रापा से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह मामला भिलाई नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे. दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ.
10 मई को आरोपी मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर घर में रखे धारदार लोहे के रापा से हमला कर दिया. आरोपी ने अशोक के सिर और कनपटी पर वार किए. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अशोक यादव को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर किया. हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मौत हो गई.
इस मामले में भिलाई नगर थाना पुलिस ने धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़ित की मौत के बाद माले में धारा 103(1) बीएनएस भी जोड़ी गई. पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना का मुख्य कारण घरेलू एवं आपसी पारिवारिक विवाद था. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल धारदार लोहे का रापा भी जब्त कर लिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



