तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई

A speeding truck collided with a motorcycle, killing two young men on the spot in the tragic accident. The driver was arrested and action was taken under the charge of culpable homicide.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई

रायगढ़ : रायगढ़ जिला में पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतला अस्पताल के पास चंद्रपुर-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर हुई दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में रायगढ़ पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, पुलिस ने उपेक्षापूर्ण वाहन चलाने के अपराध में साक्ष्य अनुरूप “गैर इरादतन हत्या ” की गंभीर धारा विस्तारित किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार 10 मई की दोपहर ट्रक नम्बर CG 13 LA 1157 का ड्राइवर चंद्रपुर की तरफ से वाहन को तेज गति, लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल नम्बर CG 11 BQ 4930 को जोरदार टक्कर मार दिया, हादसे में मोटरसाइकिल चालक महेश निषाद उम्र 25 साल निवासी ग्राम कांशीडीह थाना चंद्रपुर जिला सक्ती और पीछे बैठे सोनू माली उम्र 25 साल निवासी ग्राम कांशीडीह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक महेश निषाद के भाई चंद्रमणी निषाद की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में प्रारंभिक रूप से अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 106(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान, टायर के स्किड मार्क और अन्य भौतिक सबूतों का बारीकी से मुआयना किया गया. जांच में सामने आया कि ट्रक चालक बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था और सामने से आ रहे युवकों को टक्कर मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गई
वाहन स्वामी नसीर अहमद उम्र 58 साल निवासी फटहामुड़ा जूटमिल से पूछताछ में पता चला कि घटना के समय वाहन उसका बेटा *वजीम खान उम्र 27 साल चला रहा था. जिसके पास कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. स्वामी द्वारा मना करने के बावजूद उसने ट्रक लेकर सड़क पर निकाला था.
इन्हीं तथ्यों के आधार पर मामले में धारा 106(1) बीएनएस को संशोधित कर अपराधिक मानव वध संबंधी धारा 105 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया. आरोपी वजीम खान पिता नसीर अहमद निवासी फटहामुड़ा जूटमिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t