तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, बच्चे समेत कई घायल, इलाके में तनाव, अतिरिक्त बल तैनात, वीडियो वायरल, 20 लोगों पर मामला दर्ज
Two groups clashed violently over fishing in a pond, injuring several people, including a child. Tension prevailed in the area, additional forces were deployed, the video went viral, and a case was filed against 20 people.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ. विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया. जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों पक्ष तालाब में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर आमने-सामने आ गए. पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई. लेकिन कुछ ही देर में यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है.
खबर मिलने पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



