मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, मौके पर ही थमी सांसें, आरोपी ड्राइवर फरार, जांच में जुटी धमतरी पुलिस

A young man on a morning walk was hit by an unknown high-speed vehicle, he died on the spot, the accused driver is absconding, Dhamtari police is investigating.

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, मौके पर ही थमी सांसें, आरोपी ड्राइवर फरार, जांच में जुटी धमतरी पुलिस

धमतरी/भखारा : धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. यह घटना भखारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक खिलेंद्र दिवाकर हंचलपुर गांव का रहने वाला था. खिलेंद्र रोज की तरह सुबह की ताजी हवा में मॉर्निंग वॉक पर निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में खिलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. इस हादसे के बाद से इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है. अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिल रफ्तार का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
CSP अभिषेक चतुर्वेदी का इस मामले में कहना है कि सुबह भखारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की खबर मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खिलेंद्र दिवाकर को प्राथमिक उपचार के लिए भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t