दुर्ग में मतपेटी चोरी कांड का खुलासा, मतपेटियां चुराने और खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी देवानंद गिरफ्तार, पुलिस ने ई- रिक्शा भी किया जप्त
Ballot box theft case in Durg solved; the accused—a scrap dealer named Devanand who stole and purchased the ballot boxes—has been arrested, and the police have also seized an e-rickshaw.
दुर्ग :चुनाव से जुड़ी बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को चुनाव ड्यूटी में लगे राजू सारथी उम्र 48 साल निवासी संतराबाड़ी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने उन्हें आकर बताया था कि एक व्यक्ति पेटी उठाकर ले जा रहा है. बाहर आकर देखा तो व्यक्ति फरार हो चुका था. गोदाम में जाकर जांच की तो 10 मतपेटियां, कीमत 10,000 रुपये गायब मिलीं. उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 331 (2), 305 (इ) के तहत मामला दर्ज किया था.
जांच में पुलिस को पता चला कि चोरी युशु यादव उम्र 22 साल निवासी मिल पारा दुर्ग ने की है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली. आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के लिए अपना ई-रिक्शा CG07 CR 0648 (कीमत 70 हजार) का इस्तेमाल किया था. आरोपी ने बताया कि चोरी की गई मतपेटियां उसने गया नगर निवासी देवानंद सोनी उम्र 65 साल की कबाड़ी दुकान में बेच दीं.
पुलिस ने देवानंद को पकड़ा तो उसने 6 मतपेटियां खरीदना कबूल किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 नग मतपेटियां कीमत 6,000 रुपये, वारदात में इस्तेमाल ई- रिक्शा कीमत 70,000 रुपये और 200 रुपये नकद कुल 76,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है. बाकी 4 मतपेटियों की तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
युशु यादव उम्र 22 साल निवासी मिल पारा दुर्ग
देवानंद सोनी उम्र 65 साल कबाड़ी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



