मंत्री श्याम बिहारी के गढ़ में भाजपा की बड़ी हार, कांग्रेस ने शानदार जीत, खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस ने कर लिया कब्जा
BJP's big defeat in the stronghold of Minister Shyam Bihari, Congress won brilliantly, Congress captured both the District Panchayat areas of Khadgwan.
मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है. खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस ने बाजी मारी. जिससे पार्टी ने क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को और प्रबल किया है.
इस चुनाव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा. जो एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर है. मंत्री के प्रभाव वाले इलाके में भाजपा की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई. जबकि कांग्रेस ने अपनी स्थिति को मजबूत किया.
कांग्रेस की ममता सिंह और प्रिया मसराम ने क्षेत्र क्रमांक 9 और 10 से जीत हासिल की है. जिससे पार्टी का जोश और बढ़ गया है. वहीं, क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत अध्यक्ष रही रेणुका सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद अध्यक्ष रही सोनमति उर्रे को हार का सामना करना पड़ा. जो भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



