जीजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला नाबालिग साला ही निकला हत्यारा, टंगिया से मौत के घाट उतारकर शौचालय के गड्ढे में छिपाया शव
The minor brother in law who filed the missing report of brother inlaw turned out to be the murderer strangled him to death and hid the body in the toilet pit
अंबिकापुर/कोरिया : कोरिया जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका साला ही निकला. जिसने आपसी विवाद की वजह से टंगिया से हमला कर अपने जीजा की हत्या कर दी और लाश को के गड्ढे में डाल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जीजा के गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला बचरापोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम छोटे साल्ही गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुमन सिंह उम्र करीब 29 साल निवासी उमरिया मध्य प्रदेश अपने ससुराल छोटे साल्ही (कोरिया) में रहता था. सुमन सिंह जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था. किसी बात को लेकर उसका 17 साल के नाबालिग साले से विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर साले ने टांगिया से कई बार सुमन पर वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कत्ल के बाद आरोपी ने शव को घर के पास बने सोख्ता के गड्ढे में डाल दिया और बचरापोड़ी चौकी अपने जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने बारीकी से जांच शुरु की.
जिसमे पाया कि कमरे में खून के छींटे हैं, उनका खाट रहर बाड़ी में पड़ा हुआ है और शौचालय का गड्डा पाटा हुआ है. वहीं पुलिस एसडीएम से अनुमति लेकर गड्ढे की खोदाई करवाई गई. जिसमें सुमन का शव बरामद हुआ और खौफनाक हत्या का खुलासा हुआ.
आरोपी ने बताया कि मृतक शराब पीकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था. जिससे वह नाराज रहता था. इसी नाराजगी के कारण दोपहर में जब मृतक खाट पर सो रहा था, तभी उसने टांगी से मृतक के सिर पर तथा चाकू से उसके सीने, पेट और पैरों पर वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सबुत छिपाने के मकसद से उसने मृतक के शव को शौचालय के गड्ढे में डालकर उस पर गोबर मिट्टी और पत्थर डालकर दबा दिया और खाट को बाड़ी में छिपा दिया था.
नाबालिग आरोपी का यह कृत्य धारा 103(1), 238 BNS के तहत जुर्म होने से मर्ग जांच के आधार पर चौकी प्रभारी द्वारा थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 304/2024 दर्ज किया गया. वारदात में इस्तेमाल लोहे की टांगी और बड़ा चाकू जप्त कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबिकापुर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



