अभनपुर-नवापारा मार्ग पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात, दो युवकों से नगद-मोबाइल लेकर बाइक सवार बदमाश फरार, FIR दर्ज, तलाश जारी

Robbery at knifepoint on the Abhanpur-Navapara road; bike-borne miscreants fled with cash and mobile phones belonging to two youths; FIR registered, search underway.

अभनपुर-नवापारा मार्ग पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात, दो युवकों से नगद-मोबाइल लेकर बाइक सवार बदमाश फरार, FIR दर्ज, तलाश जारी

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर-राजिम मार्ग में दो युवकों से लूट का मामला सामने आया है. दोनों युवक रायपुर से काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे. तभी अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका क्षेत्र के ग्राम कुरुद का नारायण साहू रायपुर के पंडरी स्थित बिग स्टूडियो में काम करता है. उसके साथ गांव का ही गोपीचंद साहू भी उसी संस्थान में काम करता है. बताया गया है कि 6 जुलाई 2026 की रात दोनों युवक मोटरसाइकिल से रायपुर से अपने गांव कुरुद लौट रहे थे. रात करीब 9.10 बजे जब वे अभनपुर-राजिम मार्ग पर गातापार बड़े नहर पुल के पास पहुंचे. तभी सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया.
आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों को धमकाया और नारायण साहू से मोबाइल और उसकी शर्ट की जेब में रखे 15 हजार रुपये, जबकि गोपीचंद साहू से मोबाइल और 14,500 रुपये लूट लिया. इस तरह आरोपियों ने कुल 35,500 रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन छीन लिया.
वारदात के बाद तीनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा से अभनपुर की ओर भाग गए. पीड़ितों ने बताया कि कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक भी खड़े थे. जिनके साथी होने की आशंका है. सभी आरोपियों की उम्र करीब 19 से 20 साल बताई गई है. घटना देर रात होने की वजह से दोनों युवक सीधे अपने गांव चले गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद 11 जुलाई को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?