दिवाली का प्रसाद बांटकर घर जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दो बाइकों की भिड़ंत, पांच हादसों में नाबालिग समेत 8 युवकों की मौके पर मौत

A young man going home after distributing Diwali Prasad was hit by a bike two bikes collided 8 youths including a minor died on the spot in five accidents

दिवाली का प्रसाद बांटकर घर जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दो बाइकों की भिड़ंत, पांच हादसों में नाबालिग समेत 8 युवकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस्तर और बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में कुल पांच युवकों की मौत हो गई. बस्तर में कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में स्कूटी में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. यह मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरीगुड़ा सेमरा के रहने वाले 3 युवक स्कूटी में सवार होकर नगरनार की तरफ जा रहे थे. वहीं नगरनार मुख्यालय में चौक के पास सामने की तरफ से आ रही एक कार से इनकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सारे युवक काफी दूर तक फेंका गए. वहीं हादसे के बाद 2 युवकों को गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
एक अन्य युवक घायल है. साथ ही कार चालक ठीक है. हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए थे. इस बात की खबर पुलिस को की गई. जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। वहीं घायल समेत दोनों मृतकों के शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बेमेतरा में ​सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
वहीं बेमेतरा में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के भेड़नी सांवतपुर के रास में ये घटना हुई है. दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य घायलों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनका इलाज जारी है. इस हादसे में दो की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है. दोनों को रायपुर रिफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दिवाली का प्रसाद बांटकर घर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर

बिलासपुर : बिलासपुर में दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वो दिवाली का प्रसाद बांटकर घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लाखासार निवासी दीपक केंवट दिवाली का प्रसाद बांटने के लिए अपने रिश्तेदार के घर रौनाकापा गया था. प्रसाद देकर गांव लौटते समय बाइक से नेशनल हाइवे पर पहुंचा. उसी दौरान ग्राम सागर की तरफ से आ रहे बाइक नम्बर CG10 EH 5957 के ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में बाइक सवार दीपक गंभीर रुप से घायल हो गया. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस के डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल दीपक को इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक भी घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इधर शुक्रवार को दोपहर तोरवा क्षेत्र के कनोई पेपर मिल के पास बड़ा हादसा हो गया. बिलासपुर से मस्तूरी तरफ जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. दूसरी बाइक भी काफी तेज गति में थी.
इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इस हादसे की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, नाबालिग समेत दो की मौत, दो घायल

अभनपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई है. इस भयानक हादसा में एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. 
हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार नाबलिग की मौत हो गई और एक घायल की इलाज के दौरान सांस थम गई. पुलिस ने नाबालिग के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गाय से टकराए, नाजुक हालत में दो युवक रायपुर रेफर

राजिम फिंगेश्वर : राजिम फिंगेश्वर मार्ग में बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल बाइक में सवार दो युवक गाय से टकरा गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई. इस हादसे में दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रानीपरतेवा के रहने वाले दो युवक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इस उनकी बाइक सामने आ रही गाय से टकरा गया. बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे. गाय सामने आने से उन्हें संभालने का भी मौका नहीं मिला. जिसके चलते वे गाय से टकरा गए और बाइक समेत दोनों गिर गया.
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है. राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद  रायपुर रेफर कर दिया गया. दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb