महासमुंद में ज्वेलर्स को बातों में उलझा कर ज्वेलरी चोरी, वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jewelery theft by engaging jewelers in Mahasamund incident captured in CCTV police arrested three accused including a minor

महासमुंद में ज्वेलर्स को बातों में उलझा कर ज्वेलरी चोरी, वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद/ पिथौरा : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से 6 नग सोने की चैन चोरी कर फरार तीन आरोपी को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग बालक भी शामिल है. सी सी टी वी कैमरे में यह वारदात कैद है.
हम आपको बता दें कि 29 अक्टूबर की रात राज कुमार अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल संचालक राजलक्ष्मी ज्वेलर्स पिथौरा जब अपनी दुकान बंद करने वाला था. तभी तीन आरोपी दुकान पहुंच कर दुकान के संचालक को बातों में उलझा कर रखा था. इसी दौरान एक आरोपी सोने की 6 नग चैन बॉक्स समेत चोरी कर फरार हो गए गया.
दुकानदार को जानकारी होने पर जब उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तब तीन आरोपी चोरी करते पाए गए थे. जिसकी रिपोर्ट पिथौरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी.
पुलिस ने चोरी के मामले में लक्ष्मण गोंड उम्र 24 साल, कलिंगा गोंड उम्र 36  साल और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों से 6 सोने की चेन कीमत 2 लाख 48 हजार 500 सौ रुपए बरामद किया गया. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल  मोटर सायकल कीमत 80 हजार को भी जप्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4)305(a) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb