देहारगुड़ा में कक्षा दसवीं के होनहार नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में हंडकंप, परिवार और इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A promising minor student from Class 10 hanged himself in Deharguda; his body was found hanging from a tree, causing a stir in the area. Grief has engulfed the family and the locality, and the police have launched an investigation.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहारगुड़ा खामभाठा से सनसनी खेज खबर सामने आई है. कक्षा दसवीं में पढ़ाई करने वाले होनहार एक छात्र ने गांव से कुछ दूर में एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. इसकी जानकारी लगते ही पूरे इलाके में हंडकंप मच गया. छात्र की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है. वही पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुत्ताबिक मैनपुर से 6 किमी दूर ग्राम देहारगुड़ा खामभाठा निवासी और कक्षा दसवीं के छात्र प्रवीण कुमार नेगी उम्र 15 साल 18 जून को सुबह 8 बजे घर में नाश्ता कर बिना बताये चले गया और देर रात तक नही पहुंचा तो परिजनों ने उनकी खोज खबर शुरु किया. दूसरे दिन 19 जून को गांव से कुछ दूर देहारगुड़ा अचानपुर मार्ग खार में एक कुसुम पेड़ पर छात्र प्रवीण कुमार का शव फांसी मे लटकते मिला. यह जानकारी लगते ही गांव और इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी तादाद में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे मामले की जानकारी मैनपुर थाना को दिया गया. मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा और आवश्यक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. वही पुलिस द्वारा मामले की जॉच किया जा रहा है. छात्र ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया कारण का अभी तक पता नहीं चला है.
छात्र प्रवीण कुमार इस वर्ष 9वीं कक्षा पासकर 10वीं मे पढ़ाई कर रहा था और पहले दिन स्कूल भी गया था. साथ ही वह काफी होनहार छात्र था. खेलकूद और पेंटिग में उनकी गहरी दिलचस्पी थी उनके शिक्षके के मुताबिक छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. लेकिन छात्र द्वारा फांसी लगाये जाने की घटना से हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



