राजधानी के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?, जांच में जुटी पुलिस, फिंगेश्वर के तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पसरा मातम
Dead body of a young man found floating in the pond of the capital murder or suicide Police engaged in investigation elderly man died due to drowning in the pond of Fingeshwar
फिंगेश्वर के तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत
राजिम : तालाब में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति बरसन फिंगेश्वर निवास का रहने वाला था. बताया जा रहा हैं बुजुर्ग नहाने के लिए तालाब में गया था. मृतक की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
राजधानी में तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है. यहां आए दिन मर्डर, चाकूबाजी जैसी घटनाए हो रही हैं. इसी बीच कचना तालाब में एक युवक की लाश तैरती मिली है. वहीं अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में आसपास के लोगों ने एक युवक की लाश देखी. जिसकी खबर तत्काल उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. फ़िलहाल युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है पुलिस इसकी जांच के जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत,परिवार में पसरा मातम
जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां गुरुवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई.। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठबरारी गांव का है. मृतकों में 3 साल की सरस्वती कुमारी और डेढ़ साल का सोनू कुमार पिता सुभाष मंडल शामिल है.
मृतक बच्चों की मां ने बताया कि दोनों बच्चों को तालाब के मेढ़ पर बैठाकर खुद कपड़े धोने में बीजी हो गई. इसी दौरान दोनों बच्चे कब तालाब में गिर गए और उसे पता भी नहीं लगा. जब उसने आसपास देखा तो बच्चे नहीं दिखे. तो वह घबरा गई. जिसके बाद वो अपने बच्चों को पुकारते-पुकारते ढूंढने लगी. वहीं कुछ देर बाद गांव वालों ने तालाब के ऊपर शव तैरते देखे. जिससे उसे पता चला कि उसके दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं. वहीं इस हादसे के बाद पीड़ित मां-बाप सदमे में हैं.
वहीं, हादसे की खबर पाकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मासूम बच्चों के शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



