पति के साथ दिपावाली की खरीददारी करने जा रही महिला हुई हादसे की शिकार, साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से हुई मौत, पसरा मातम

A woman who was going for Diwali shopping with her husband became the victim of an accident died after her saree pallu got stuck in the wheel of the bike mourning spread

पति के साथ दिपावाली की खरीददारी करने जा रही महिला हुई हादसे की शिकार, साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से हुई मौत, पसरा मातम

बलौदाबाजार : दिवाली की खरीदारी करने पति के साथ बाइक से बलौदाबाजार जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. सोमवार को यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया मोड़ के पास हुई.
बिजराडीह निवासी खोमलता कौशले पति योगेश उम्र 28 साल अपनी बेटियों और पति के साथ दीपावली की खरीदारी करने बाइक से बलौदाबाजार जा रही थी. अचानक महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया. इससे वह बाइक से गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. वहीं इस दुखद घटना ने उनके परिवार की खुशियों मातम में बदल गई.
पलारी थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इस दुखद घटना के बाद ग्राम बिजराडीह और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. गांव के लोग खोमलता की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. मृतिका की दो बेटियां हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb