राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भारती का 31 अगस्त नागपुर और 1 सितम्बर को अमरावती का दौरा, निर्णायक बैठक में होंगे शामिल
National United Front of India National Convener Gopal Bharti will visit Nagpur on 31st August and Amravati on 1st September will participate in the decisive meeting
रायपुर : भारत राष्ट्र, भारतीय संविधान और मानवाधिकारों के रक्षार्थ अनवरत बनाए जाने वाले राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के आगामी विधान सभा के चुनावी संग्राम में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत, ओ बी सी बहुजन पार्टी के साथ ही रिपब्लिकन, मूलनिवासी, समाजवादी, लोकतांत्रिक आंदोलन से जुड़े सैकड़ों सामाजिक, राजनैतिक संगठनों की भूमिका पर 31 अगस्त 2024 को नागपुर की निर्णायक बैठक और 1 सितम्बर 2024 को अमरावती महाराष्ट्र में होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती अपने दो दिवसीय दौरे पर नागपुर से शुरुआत करेंगे.
उनके साथ प्रमुख रुप से ओ बी सी बहुजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शेंडगे, राष्ट्रीय तेली समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ रमेश पीसे, राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनिल नागबौद्ध, राष्ट्रीय संगठक संजय रामटेके, केंद्रीय सचिव विनोद नंदूरकर, विदर्भ कार्यवाहक अध्यक्ष भार्गव वाघमारे, उपाध्यक्ष शेख यूसुफ के साथ कई गणमान्य नेतागण और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उक्त तारीख और स्थानों के कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा तादाद में उपस्थित होकर अपनी एकता और जागरुकता का परिचय दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



