सावधानी बरतना बहुत जरुरी : छात्र ने किताब निकालने खोला बैग, अंदर से निकला खतरनाक जहरीला सांप, स्कूल में मचा हड़कंप, हादसा टला
It is very important to be careful Student opened the bag to take out a book a dangerous poisonous snake came out from inside created panic in the school accident averted
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में शुक्रवार को सरकारी स्कूल मैनपुर में कक्षा 6वी के छात्र के बैग से जहरीला सांप निकला. जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया, हालांकि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूझबूझ से जहरीले सांप को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया. तब कहीं जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस ली.
मिली जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय मैनपुर के एक सरकारी स्कूल में नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर गांव से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचने वाले छात्र के बैग से सांप निकला. छात्र रोजाना की तरह बैग को अपने कंधे पर लटका कर स्कूल पहुंचा और स्कूल में जैसे ही पढ़ाई करने के लिए बैग के अंदर पुस्तक निकालने हाथ डाला. तभी बैग के भीतर अचानक एक सांप दिखा. बच्चे ने जोर से चिल्लाते हुए बैग को जमीन पर पटक दिया और देखते ही देखते डर के मारे सभी बच्चे बेंच और टेबल में खड़े हो गए.
बच्चों की चीख पुकार को सुन आसपास कक्षाओं के अन्य छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी पहुंच गए. बैग को डंडे के सहारे से खोलकर देखा गया तो भीतर जहरीले नागराज के दिखाई दिए. फिर बैग को शिक्षकों ने डंडे के सहारे स्कूल कैंपस के बाहर निकाला और बैग को पूरी तरह खाली किया गया. बैग के भीतर से पुस्तक के साथ नाग सर्प निकला और बैग से बाहर निकलते ही फन फैलाए बैठ गया. शिक्षकों ने डंडे के सहारे जहरीले सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया.
बरसात के दिनों में मैनपुर क्षेत्र में जहरीले सर्प भारी दिखाई देता है
मालूम हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र घने जंगल और नदी नालों पहाड़ियों से घिरा वनांचल क्षेत्र है. इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में कई तरह के जहरीले सांप बहुत ज्यादा तादाद में दिखाई देते हैं. आए दिनों ग्रामीणों के घरों में सांप निकालने की घटनाएं आम है. साथ ही क्षेत्र मे सर्पदंश की घटना भी बढ़ जाती है.
सावधानी बरतना बहुत जरुरी
जिस छात्र के स्कूल बैग से जहरीले सर्प निकाला वह छात्र मैनपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर वनांचल के ग्राम से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचता है और उसके गांव के चारों तरफ नदी नाले और जंगल है. वनांचल क्षेत्र के ग्रामों में बारिश के इन दिनों में जहरीला सांप निकलना आम बात है. इस खबर को प्रकाशित करने की पीछे सिर्फ एक ही मकसद है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरुरत है. स्कूली बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर में ले जाकर बैग को जमीन में इधर-उधर रख देते हैं. कभी जहरीले जीव जंतु या सर्प इसमें घुसने का डर बना रहता है. इसलिए सभी बच्चों के पालको को स्कूली बच्चों के बैग एवं जूते को उपयोग करने से पहले उसे झड़ाकर देख लेना चाहिए. जिस छात्र के बैग से जहरीले सर्प निकला उसके पालक ने चर्चा में बताया कि उनके घर की साफ-सफाई के दौरान आज एक और जहरीले सर्प नाग निकला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



