गणेशोत्सव के नाम पर कुल्फी स्टोर में गुंडागर्दी?, 21 हजार चंदा रुपया चंदा नहीं दिया तो दुकानदार और परिवार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, वीडियो जमकर वायरल
Hooliganism at a kulfi store in the name of Ganeshotsav? Shopkeeper and his family assaulted and the shop vandalized after failing to pay a ₹21,000 donation; video goes viral.
वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में गणेशोत्सव के नाम पर ₹21 हजार चंदे की मांग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है.. आरोप है कि कुछ स्थानीय युवक चौकंडी स्थित राजस्थान कुल्फी स्टोर पर पहुंचे और 21000 रुपए चंदे के तौर पर मांगने लगे. दुकानदार ने ₹1,000 देने की बात कही. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इस वारदात का कथित वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
आरोप है कि जतिन भाई समेत कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार महेश और उनके माता-पिता व परिजनों से बदसलूकी और मारपीट की. साथ ही दुकान में तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है. मामले में गुजरात पुलिस से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. इस वारदात का कथित वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो की फ़िलहाल अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



