डैम विवाद का खूनी बदला, खड़ी गाड़ी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 2 युवकों पर रॉड-डंडों से हमला, एक की हालत नाजुक, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Bloody retaliation over a dam dispute: two groups clashed violently over a parked vehicle; two youths were attacked with iron rods and sticks, leaving one in critical condition. An FIR has been registered, and the police have launched an investigation.
जशपुर/पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के तमता में नजदीकी ग्राम प्रतापगढ़ के युवकों द्वारा दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. वारदात में दो युवक बुरी तरहघायल हो गए. मामले में पत्थलगांव पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून को तमता निवासी रोशन चौहान और मोनू यादव बालाझर डेम नहाने गए थे. इस दौरान रास्ते में खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को हटाने की बात को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी. बाद में मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए.
बताया जा रहा है कि शाम को रोशन चौहान और मोनू यादव सड़क किनारे बैठे हुए थे. तभी कपिल गुप्ता निवासी प्रतापगढ़, सचिन लकड़ा निवासी सीतापुर और उनके अन्य साथी स्कॉर्पियो वाहन से वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे. आरोप है कि आरोपियों ने लोहे के रॉड, डंडों और हाथ-मुक्कों से दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी.
मारपीट की इस वारदात में रोशन चौहान के सिर, पेट और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं. जबकि मोनू यादव को भी चोट पहुंची है. दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पत्थलगांव लाया गया. जहां रोशन चौहान की नाजुक हालत को देखते हुए भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इधर, शिकायत मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने कपिल गुप्ता, सचिन लकड़ा और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



