आधी रात बाइक पर सवार चार युवकों की खड़े ट्रक से टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग, गांव में पसरा सन्नाटा

Four youths on a motorcycle collided with a stationary truck at midnight; three died and one was critically injured. Enraged villagers set the vehicle on fire, and a pall of gloom has descended upon the village.

आधी रात बाइक पर सवार चार युवकों की खड़े ट्रक से टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग, गांव में पसरा सन्नाटा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घटनास्थल पर खड़े ट्रक में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस ने हालात को कंट्रोल में ले लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
खड़े ट्रक से टकराई बाइक
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गृह ग्राम बैकोना से ग्राम खजूरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच जब वे ग्राम पंचायत रामपुर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े मक्का लोड ट्रक से उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
मृतकों में रूपचंद पैकरा उम्र 18 साल, रवि पैकरा उम्र 16 साल और ओमप्रकाश पैकरा उम्र 15 साल शामिल हैं, जबकि अरमान पैकरा उम्र 17 साल गंभीर रूप से घायल है. सभी युवक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैकोना निवासी बताए जा रहे हैं.
पहले कार से हुई थी टक्कर
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मार दी थी. इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ.
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हादसे में तीन युवकों की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया.
जांच में जुटी पुलिस
प्रतापपुर पुलिस ने बताया कि हालात फिलहाल पूरी तरह कंट्रोल में है. हादसे की वजह और ट्रक चालक की तलाश को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t