दादागिरी करने का खौफनाक खेल पुलिस ने किया खत्म, धारदार हथियारों के दम पर खुद को इलाके का दादा बताकर दहशत फैलाने वाली तीन महिला गिरफ्तार

Police put an end to a terrifying game of intimidation; three women arrested for spreading fear by brandishing sharp weapons and claiming to be the local 'don'.

दादागिरी करने का खौफनाक खेल पुलिस ने किया खत्म, धारदार हथियारों के दम पर खुद को इलाके का दादा बताकर दहशत फैलाने वाली तीन महिला गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाईनगर : खुर्सीपार के देवार बस्ती में धारदार हथियारों के दम पर खुद को इलाके का ‘दादा’ बताकर लोगों में दहशत फैलाने वाले गिरोह पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब दो महीने से फरार चल रही तीन महिला आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक  3 जून 2026 को देवार बस्ती में कुछ लोग धारदार हथियार लेकर खुलेआम उत्पात मचा रहे थे. आरोपी खुद को इलाके का दादा बताते हुए लोगों को धमका रहे थे. जिससे पूरे इलाके में दह्षर का माहौल बन गया था.
इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 333, 191, 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. इस मामले की खबर मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अमजद देवार उम्र 52 साल को मौके से गिरफ्तार कर लिया था. जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे.
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी जानवी देवार (20), राजमा देवार (27) और मोनिका उर्फ गुलपसा देवार (27) को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार पहले ही जब्त किए जा चुके हैं. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और वैधानिक कार्रवाई अभी भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?