गर्ल्स हॉस्टल के बाथरुम में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रायपुर AIIMS में मरीज ने फंदे से लटककर दी जान, चार दिन से था लापता
Patient committed suicide by hanging himself in Raipur AIIMS was missing for four days police engaged in investigation questions are being raised on the negligence of the management
रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. AIIMS अस्पताल में एक मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
बताया जा रहा है कि मरीज 4 दिन पहले इमरजेंसी वार्ड से ग़ायब हो गया था. जिसकी लाश रस्सी के सहारे ग्रिल पर लटकी मिली है. खबर पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है.
AIIM की लापरवाही का आप अंदाजा इस तरह लगा सकते हैं कि पूरे कैंपस में CCTV कैमरे की व्यवस्था भी नहीं है. वहीं चार दिन से लापता मरीज CAMPUS में ही मौजूद था. जिसे प्रबंधन ढूंढने में नाकाम रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोरबा : सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बालिका गृह में एक बालिका ने बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले की खबर बालिका गृह के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि बालिका की उम्र करीब 16 साल थी. खुदकुशी क्यों की इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है.
पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जल्द ही बालिका गृह में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी. जरुरत पड़ी तो इस मामले को लेकर बालिका गृह में लड़की के साथ रहने वाली अन्य लड़कियाें से भी बातचीत की जाएगी. ताकि वजह साफ़ हो सके. इस मामले ने बालिका गृह में फैली अव्यवस्था की पोल खोल दी है. घटना के बाद से यहां रहने वाली लड़कियां डरी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



