विवाहिता ने किया खुदकुशी, महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, पति, सास और जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Married woman commits suicide, case registered for inciting woman to commit suicide, police arrested husband, mother-in-law and sister-in-law and sent them to jail
रायगढ़ : कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगलूडीपा निवासी राखी सिंह की खुदकुशी के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति प्रकाश सिंह, सास श्यामा सिंह और जेठानी प्रीति सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 20 वर्षीय राखी सिंह ने 5 अप्रैल को अपने घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी. उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत जांच शुरु की। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और गवाहों ने बयान में बताया कि राखी सिंह और प्रकाश सिंह ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के बाद से ही पति प्रकाश सिंह उसे छोटी-छोटी बातों पर मारपीट कर प्रताड़ित करता था. साथ ही, उसकी मां श्यामा सिंह और भाभी प्रीति सिंह भी आए दिन ताने देती थीं और मानसिक रुप से उसे परेशान करती थी. यह सब बातें राखी अपनी मां को बताया करती थी.
पुलिस जांच में यह साफ़ हुआ कि राखी सिंह को लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी. जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग जांच को जुर्म में बदलते हुए अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों—प्रकाश सिंह उम्र 23 साल श्यामा सिंह उम्र 42 साल और प्रीति सिंह उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
महिला संबंधी गंभीर मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



