छत्तीसगढ़ हाथियों का आतंक, काम से घर लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, दोस्त ने भागकर बचाई जान, अस्पताल में भर्ती
Chhattisgarh elephant terror elephant crushed a villager returning home from work died during treatment friend saved his life by running away admitted to hospital
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. आए दिन हाथी के हमले से लोगों की जान जाने और फसल खराब समेत आर्थिक नुकसान होने की खबरें आती हैं. वहीं एक बार फिर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से एक ग्रामीण को मौत हो गई. घटना धरमजयगढ़ वनमण्डल के बाकारुमा रेंज की है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिव राठिया उम्र 21 साल अपने साथियों के साथ सोहनपुर निवासी भारतमाला मार्ग निर्माण में काम करने गया था. वहीं काम कर घर जाते समय सिसरिंगा में लालमाटी के पास अचानक हाथी से सामना हो गया. शिव ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं दूसरा युवक घायल हो गया. घायल ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है.
जिसकी खबर पर वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल शिव राठिया को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वन विभाग जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



