ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, शराबी ड्राइवर को पकड़ने GST अधिकारी ने फिल्मी स्टाइल में किया पीछा, नशे में धुत्त आरोपी गिरफ्तार

Truck ran over a couple riding a bike, GST officer chased the drunk driver in a filmy style, the drunk accused was arrested

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, शराबी ड्राइवर को पकड़ने GST अधिकारी ने फिल्मी स्टाइल में किया पीछा, नशे में धुत्त आरोपी गिरफ्तार

धरसीवा : छत्तीसगढ़ के धरसीवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक मिनी ट्रक के ड्राइवर ने शराब के नशे में बाइक सवार दंपति को रौंद दिया. इसके बाद शराबी ड्राइवर ने भागने की कोशिश की. लेकिन तभी एक जीएसटी अधिकारी ने उसका पीछा किया और फिल्मी स्टाइल में ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे पकड़ लिया. इसके बाद इस अधिकारी ने पुलिस को इसकी खबर दी और घायल दंपति को एम्स भिजवाया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर रुपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नि को रौंदा
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को टीएमटी सरिया से भरा मिनी ट्रक नम्बर CG04 PK 8188 तेज रफ्तार से रोड पर जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दंपति को सामने से जोरदार टक्कर मारी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति सड़क पर गिरते ही युवक बेहोश हो गया. वहीं, तेज रफ्तार ट्रक अपनी रफ्तार से दोनों को रौंदते हुए भाग निकला.
इस दौरान मौके पर मौजूद जीएसटी अधिकारी नरेंद्र गोस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए फौरन 112 पर पुलिस को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद गाड़ी से ट्रक का पीछा किया और अपनी जान पर खेलकर उसके ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और उसे पकड़ लिया. ट्रक को पकड़ने के बाद नरेंद्र गोस्वामी ने उसके ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद 112 की मदद से घायल दंपति को एम्स में भर्ती करवाया.
टीआई उरला बीएल चंद्राकर ने बताया कि ट्रक में सरिया भरा हुआ है. पुलिस ने नशे में धुत्त ट्रक चालक रुपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB