श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते चार महिला सहित बारह लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ, पुलिस की हिरासत में 4 महिलाएं और आठ पुरुष
Villagers caught twelve people including four women red handed while performing tantric rituals at the cremation ground, four women and eight men in police custody
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई. जहां पर शहर से लगे हुए कोनी थाना क्षेत्र की एक घटना ने मंगलवार की शाम क्षेत्र में सनसनी फैला दी. जब ग्राम निरतु के श्मशान घाट में कथित रुप से तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त 12 लोगों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
घटना उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास पीपल के पेड़ के नीचे कुछ अनजान लोगों को अजीबोगरीब क्रियाएं करते देखा. ग्रामीणों ने बताया कि वहां नींबू, मिर्च, सिंदूर, काले कपड़े और सब्बल जैसी तंत्र-सामग्री मौजूद थी. मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग ऑटो में सवार होकर आए थे और स्थानीय निवासी नहीं हैं. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वे छत्तीसगढ़ के बाहर के रहने वाले हैं.
सूत्रों के मुताबिक तंत्र विद्या करते हुए पकड़े गए 12 लोगों में चार महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनके साथ एक युवती भी थी. जो बेहोशी की हालत में पाई गई. ग्रामीणों का आरोप है कि युवती को किसी तांत्रिक अनुष्ठान के तहत ‘बलि’ देने की तैयारी चल रही थी. एक व्यक्ति चाकू पीपल की पेड़ में सफाई या किसी चीज को निकलते नजर आया.
कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया और घटनास्थल से तंत्र-सामग्री जब्त की. पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है. कोनी पुलिस थाना प्रभारी का कहना कि यह क्रिया वैदिक क्रिया से संबंधित थी. यह कोई अंधविश्वास के चलते नहीं की जा रही थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी नहीं है. ग्रामीणों को गलत खबर मिल गई थी. जिसके कारण यह हालत बनी.
छतौना चकरभाठा निवासी ठाकुर परिवार की बेटी के वैदिक क्रिया और पूजा पाठ के माध्यम से परिवार सहित आए थे. इसके लिए इनके कुल के पुजारी उत्तरप्रदेश से आए हुए।जो इस वैदिक क्रिया अनुष्ठान कर रहे थे.
फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. उत्तरप्रदेश से आए पुजारियों के नाम पते नोट कर जांच की जा रही है.
ग्रामीणों की जागरुकता ने रोकी संभावित अनहोनी
ग्राम निरतु के निवासियों की सूझबूझ और सतर्कता की सराहना की जा रही है. जिनकी सक्रियता से संभवतः एक बड़ी अनहोनी टल गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



