तालाब में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, इधर तैरता मिला युवक का शव, बाइक बरामद

Body of unidentified woman found floating in pond; discovery sparks sensation as villagers gather at the scene; meanwhile, a young man's body found floating nearby and his motorcycle recovered.

तालाब में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, इधर तैरता मिला युवक का शव, बाइक बरामद

बिलासपुर/सकरी : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बिलासपुर जिला के सकरी क्षेत्र में मुरूम खदान में जहां अज्ञात महिला की लाश मिली. बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए. तो वहीं कोरबा के नवकोनिया तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है.
पहला मामला
बताया जा रहा है कि सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी स्थित मुरूम खदान में ग्रामीणों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी. जिसके बाद इसकी खबर फौरन पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी.
तालाब में कैसे पहुंची महिला? बना बड़ा सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अज्ञात महिला मुरूम खदान के तालाब तक कैसे पहुंची. महिला की मौत किन हालात में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है. महिला की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
हादसा या हत्या? कई सवालों के बीच जांच
महिला की मौत महज एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है. घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ-साथ महिला की पहचान और उसके तालाब तक पहुंचने की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस द्वारा शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जिसके बाद मौत की असल वजह को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
फिलहाल पेंडारी की मुरूम खदान के तालाब में मिली अज्ञात महिला की लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला कौन है? वह यहां कैसे पहुंची? उसकी मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है? इन सभी सवालों के जवाब अब सकरी पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

दूसरा मामला
कोरबा : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित नवकोनिया तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया. राहगीरों की नजर शव पर पड़ने के बाद पुलिस को खबर दी गई. जानकारी मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शव से बदबू आने की वजह से पुलिस को शक है कि व्यक्ति की मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी. हालांकि, मौत कब और किन हालात में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
जांच के दौरान घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में भी मिली है, पुलिस को आशंका है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है. फिलहाल पुलिस बाइक और शव के बीच संबंध की भी जांच कर रही है.
पाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं. आसपास के गांवों में व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मृतक की जानकारी प्रसारित की जा रही है. इसके साथ ही क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है और जिले के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों को भी मृतक के संबंध में खबर दी गई है. ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके.
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान होने के बाद उसके संबंध में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. इससे उसकी मौत के हालात और संभावित कारणों की जांच को भी दिशा मिलेगी. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने के साथ-साथ घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों की जांच कर रही है. दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?