आज मुख्यमंत्री निवास में लगेगा जनदर्शन, श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते लॉन्च, शिव महापुराण समिति के कार्यक्रम में CM होंगे शामिल
Today public darshan will be held at the Chief Ministers residence new website of Labor Department Shramev Jayate launched CM will participate in the program of Shiv Mahapuran Samiti
आज मुख्यमंत्री निवास में लगेगा जनदर्शन
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आज 19 सितंबर को जनदर्शन आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे. जनदर्शन का आयोजन सबेरे 11 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा.
श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते लॉन्च
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लांच किया. इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है. यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी. यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी.
वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है. इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा. ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक चला जाएगा. सम्मेलन में 0771 3505050 हेल्पलाइन नंबर भी उपस्थित श्रमिकों के साथ साझा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शिव महापुराण समिति के कार्यक्रम में CM होंगे शामिल
शिव महापुराण कार्यक्रम के संचालक समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सपरिवार, सिहोर वाले महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा श्रवण के लिए ग्राम कुकरेल कांटा कुररीडीह में आमंत्रित किया.
समिति के सहयोगी खूबलाल ध्रुव ने कहा कि हमारे क्षेत्र का सबसे बड़ा सनातन धर्म का कार्यक्रम किया जा रहा है व्यवस्था के लिए वो खुद भी दिन रात समिति के साथ काम कर रहे हैं.
आदिवासी भाइयों और बहनों द्वारा निर्मित समिति रुद्रेश्वर सेवा समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जनजाति परिवार के लोगों को सनातन धर्म के सबसे बड़े कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र से शिवमहापुराण का कथा श्रवण कराया जायेगा. दीपक ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में सपरिवार आने के लिए आग्रह किया और समिति वालों की कुछ अपेक्षाओं से भी अवगत करवाया. साथ ही साथ जिला प्रशासन को भी सहयोग के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया. समिति के अन्य सदस्यों ने भी वर्तमान परिस्थितियों के संकटो से प्रदेश के मुखिया जी को अवगत करवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



