धान का 3217 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी सुनिश्चित करना चाहिए -तेजराम विद्रोही, आईपीएल कंपनी की सॉलिड फफूंदनाशी पर लगाया जाए प्रतिबंध -मदनलाल साहू

Purchasing of paddy at Rs 3217 per quintal should be ensured Tejram Vidrohi ban should be imposed on solid fungicide of IPL company Madanlal Sahu

धान का 3217 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी सुनिश्चित करना चाहिए -तेजराम विद्रोही, आईपीएल कंपनी की सॉलिड फफूंदनाशी पर लगाया जाए प्रतिबंध -मदनलाल साहू

धान का 3217 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी सुनिश्चित करना चाहिए -तेजराम विद्रोही

राजिम : किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की आयोजित बैठक में  दीपावली को ध्यान में रखकर 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का निर्णय लिया है  जो किसानों के साथ धोखा है.
भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नियत किसान हितैषी दिखाई नहीं दे रही है. वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी दीपावली के कारण 1 नवम्बर से शुरु  न कर 15 नवम्बर से किये जाने का फैसला  लिया है. जबकि 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती है. इसलिए 5 नवम्बर  से शुरू किया जाना उचित होगा. क्योंकि हरुना किस्म की फसल कटाई नवरात्र के समय शुरु  हो जाएगी. उन किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक महीना इंतजार करना पड़ेगा. दीपावली को ध्यान में रखकर 5 नवम्बर को समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जाना चाहिए. जिससे पहले पंद्रह दिन हरुना किस्म की खरीदी हो जाएगी.
और फिर लंबी अवधि की धान आ जायेगी. इससे खरीदी केंद्रों में बारदाना व्यवस्था, खरीदी की पर्याप्त जगह आदि आवश्यक व्यवस्था बनाने में सुविधा होगी. साथ ही धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य राज्य सरकार की 3100 रुपये और केन्द्र सरकार की बढ़ी हुई कीमत 117 रुपये जोड़कर 3217 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होगी यह भी सुनिश्चित करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आईपीएल कंपनी की सॉलिड फफूंदनाशी पर लगाया जाए प्रतिबंध -मदनलाल साहू

राजिम : इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड की उत्पाद फफूंदनाशी दवाई सॉलिड के छिड़काव से किसानों का धान फसल जलकर नष्ट हो गया है. ग्राम बेलटुकरी के किसानों दीनदयाल, यादव, राजकुमार साहू, तुलस राम साहू देवनाथ साहू, तेजराम साहू, हरिश्चन्द साहू, ग्राम सुरसाबांधा के किसान रोशन कुमार साहू ने चंद्रा कृषि केंद्र बेलटुकरी से आई पी एल कंपनी की फफूंदनाशक दवाई खरीदकर अपने धान फसल में छिड़काव किया था. जो पांच दिन बाद झुलसने लगा. इसकी जानकारी दवाई विक्रेता दुकानदार डेनिस कुमार साहू के माध्यम से कंपनी के एरिया मैनेजर को दी गई.  कंपनी द्वारा दूसरे खेत मे लगे धान फसल में प्रदर्शन के रूप में छिड़काव किया गया. जो करीब एक सप्ताह में जलना शुरू हो गया. प्रदर्शन डलवाने के बाद कंपनी के लोग आना बंद कर दिए हैं जिससे नाराज होकर बेलटुकरी, सुरसाबांधा के किसानों ने कृषि विभाग में शिकायत किया है.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए और बाकी किसानों को कोई नुकसान न हो इसकी जानकारी के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय किसान यूनियन जिला गरियाबंद के संयोजक मदन लाल साहू ने कहा कि इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के सॉलिड 1 लीटर पैकिंग बैच SIVM 240701 निर्माण तिथि 17 जुलाई 2024 अवसान तिथि 16 जुलाई 2026 पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb