लिफ्ट लेने स्कूटी सवारों को रोकने पर विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग लड़की समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

A young man was stabbed to death following a dispute that arose when he stopped scooter riders to ask for a lift; three accused, including a minor girl, have been arrested.

लिफ्ट लेने स्कूटी सवारों को रोकने पर विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग लड़की समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : ढिल्लन होटल के सामने नेहरू नगर चौक पर रात 11:30 बजे के करीब चाकूबाजी की वारदात में घायल 26 साल के युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. चाकू मारने वाला युवक दो स्कूटी में सवार चार युवक और एक लड़की वारदात के बाद अंडर ब्रिज होते हुए टाउनशिप की ओर भाग गए. सुपेला पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिव कुमार सिंह पिता अवधेश सिंह 151 D सुभाष चौक कैंप 01 का निवासी था अपने दोस्त दोस्त शिशांत के साथ बाइक में नेहरू नगर चौक पहुंचे , शिव कुमार सिंह को चिचोला जाना था. वहां दुकान चलाते है. शिव कुमार 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 1 बजे लिफ्ट लेने के लिए ट्रक को रुकवा रहा था. ट्रक नहीं रुकने से स्कूटी सवार (3 लोग, 2 लड़का 1 नाबालिग लड़की) को रोक दिया.
उसी बात पर बहस हुई. इनके बीच स्कूटी सवार एक लड़के ने उसे चाकू मार दिया. शिवकुमार को लेफ्ट पैर में सामने की तरफ़ थाइ के ऊपर, चाकू मारकर युवक के घायल होकर गिरने पर स्कूटी सवार लोग नेहरू नगर चौक (ब्रिज के नीचे) से अंडर ब्रिज की तरफ़ भाग गए. घायल युवक के साथ खड़ा दूसरा युवक आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख पाया था.
घायल युवक के शिव कुमार सिंह को पुलिस इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल ले गई हाइटेक हॉस्पिटल के डॉक्टर इलाज के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेज दिए जहां युवक की मौत हो गई.
इस मामले की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया. इनमें रुपेन्द्र निषाद और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं. नेहरू नगर चौक पर युवक शिवकुमार सिंह पर हुए हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक हथियार भी जब्त किया है.
 ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?