राक्षस बना पति, न दहला कलेजा, कुल्हाड़ी और डंडे से वार कर गर्भवती पत्नी का किया कत्ल, पेट में पल रहे भ्रूण की भी मौत, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Husband became a monster heart did not tremble murdered pregnant wife by attacking with ax and stick fetus in the stomach also died surrendered after reaching police station

राक्षस बना पति, न दहला कलेजा, कुल्हाड़ी और डंडे से वार कर गर्भवती पत्नी का किया कत्ल, पेट में पल रहे भ्रूण की भी मौत, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद में पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद घर पर ताला लगाकर आरोपी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला ग्राम कोसमकुण्डा का है.
मिली जानकारी मुताबिक गोपाल केंवट क्षेत्र में डॉक्टरी का काम करता है. जो कुछ दिन पहले अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट को उसके मायके नंदेली से सोनोग्राफी कराने अपने गांव लेकर आया था. पत्नी की डिलीवरी नवंबर महीने में होने वाली थी. सुबह किसी बात पर आपसी विवाद के चलते गोपाल केंवट ने अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट की डंडे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.
हत्या के बाद आराेपी पति घर पर ताला लगाकर चाबी और फोन को फेंककर खुद थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी. सरसींवा पुलिस फौरन हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सरसींवा पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb